फतेहाबाद। फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम कटने के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बहरे प्रशासन को जगाने के लिए मेहूवाला और दैयड़ के किसानों ने अलग ढंग से विरोध दर्ज कराया। किसानों ने सोमवार को उपायुक्त विवेक भारती को समस्या का समाधान कराने की मांग के लिए खून से लिखी चिट्ठी सौंपी।
उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को तलब कर समस्या के समाधान पर चर्चा की। उपायुक्त ने किसानों से एक सप्ताह का समय मांगा है। किसानों ने उपायुक्त को बताया कि उनकी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा और आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ा।
किसानों ने बताया कि बीमा प्रीमियम कटने के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला। इस कारण दोनों गांवों के किसानों में रोष है। किसान रमन, सूरजभान, विरेंद्र, जगदीश कड़वासरा, रणसिंह आदि खून से लिखा ज्ञापन उपायुक्त को सौंपते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की।
उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने किसानाें की समस्याओं के मद्देनजर तुरंत कृषि विभाग के उप निदेशक डाॅ. राजेश सिहाग को कार्यालय में बुलाया और किसानों की शिकायतों पर चर्चा की।
उपायुक्त ने अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी तथा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान करवाया।