फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीएनजी वेगनआर के टैंक में ब्लास्ट होने से लगी आग, चालक बचा

Tue, 30 Dec 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। खासा पठाना के पास सीएनजी वेगनआर में लगी आग के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
भूना। गांव खासा पठाना में मंगलवार सुबह सीएनजी वैगनआर गाड़ी के टैंक में विस्फोट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक ढाणी भोजराज निवासी रविदास बाल-बाल बच गया। चालक जब गांव लौट रहा था उस समय ये हादसा हुआ।
विज्ञापन

रविदास दोपहर करीब 2 बजे गुड़गांव से सवारी लेकर भूना पहुंचा था। यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद वह घर की ओर रवाना हुआ। जैसे ही वह गांव खासा पठाना के पास पहुंचा, तभी कार के बोनट से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दी। स्थिति भांपते ही रविदास तुरंत कार उतर गया।
रविदास ने बताया कि उसने मिट्टी डालकर आग बुझाने के काफी प्रयास किए, लेकिन कुछ ही पलों में उसने पूरी कार को अपने लपेटे में ले लिया। इसी दौरान सीएनजी टैंक में ब्लास्ट हो गया, जिससे कार धूं-धूं कर जलने लगी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई कुछ नहीं कर सका।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि वेगनआर कार में अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। चालक ने पुलिस में इत्तफाकिया के बयान दर्ज करवाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें