फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद पहुंचे सीएम नायब सैनी: बोले- अधिकारियों को देना पड़ेगा जवाब, चुनाव के दौरान कुछ की मिली शिकायत

Tue, 28 May 2024 03:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 4 जून के बाद बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता काम करवाने के लिए आता है तो अधिकारी उसका काम करें। बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों के काम के लिए ही अधिकारियों के पास जाते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब रैली में जाने से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी टोहाना पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में एक विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करने जा रही है। सिरसा सीट भी बीजेपी बड़े मार्जन से जीतेगी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह पंजाब में प्रचार प्रसार के लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो, अकाली दल की रही हो या आम आदमी पार्टी की, जनता का हमेशा शोषण हुआ है। पंजाब की जनता भी समझ चुकी है और बीजेपी को वोट देने के लिए तैयार है। पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे में सहयोग करने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन


नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि 4 जून के बाद बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता काम करवाने के लिए आता है तो अधिकारी उसका काम करें। बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों के काम के लिए ही अधिकारियों के पास जाते हैं। यदि किसी ने काम करने से टाल मटोल किया तो उसका जबाव लिया जाएगा। सैनी ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ अधिकारियों की शिकायत आई है, जिसकी रिपोर्ट ली जा रही है, उन्हें जवाब देना पड़ेगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस का ढांचा भ्रष्टाचार में है, जो 2029 चुनाव में ढह जाएगा। अब लोगों का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है, देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार 2019 चुनाव में भी 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया था, लेकिन वह जीरो पर सिमट गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें