फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की चोरी का मामला: फतेहाबाद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, महिला का जीजा ही निकला बदमाश; आरोपी काबू

Tue, 28 May 2024 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

गुरमीत कौर ने थाना मे शिकायत दी कि पुलिस टीम ने चोरी के साक्ष्य इकट्ठा करते हुए आरोपी उक्त को काबू करने मे सफलता हासिल की है। पकड़े गये आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फतेहाबाद सदर थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद थाना सदर की पुलिस ने 19 मई की रात को घर में घुसकर ताला तोड़कर 1 करोड़ 53 लाख रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार उर्फ काला पुत्र ठाकर सिंह निवासी मढ रतिया के रूप में हुई है तथा आरोपी महिला शिकायत कर्ता का रिश्तेदारी में जीजा है। चोरी हुए 1.53 करोड़ रुपए हिसार में बेची गईं जमीन के थे, जो कि घर पर रखे गए थे।

विज्ञापन


सदर फतेहाबाद थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि पुलिस के पास दिनांक 20 मई 2024 को महिला शिकायतकर्ता गुरमीत कौर पत्नी राज सिंह निवासी हिजरावा कला ने थाना मे शिकायत दी थी। पुलिस टीम ने चोरी के साक्ष्य इकट्ठा करते हुए आरोपी उक्त को काबू करने मे सफलता हासिल की है। पकड़े गये आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी तथा चोरी शुदा नकदी भी बरामद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें