फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीएम फ्लाइंग का छापा, दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले

Sat, 27 Sep 2025 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

टोहाना नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। जांच के दौरान दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैरहाजिर मिले। टीम ने रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में जांच करते सीएम फ्लाइंग की टीम। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोहाना। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) ने छापा डाला। इस दौरान दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे टीम नगर परिषद कार्यालय पहुंची। उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह और राजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सबसे पहले अधिकारियों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई और उसके बाद विकास कार्यों के बारे भी जानकारी जुटाई।
इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पंचायती राज के एसडीओ कर्म सिंह पहुंचे। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकारी और कर्मचारी तुरंत कार्यालय पहुंच गए।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट कर्म सिंह ने बताया अभी टीम द्वारा जांच की जा रही है। जांच में अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी के संबंध में जांच की जा रही है। शिकायत मिली थी कि वे कार्यालय में सही समय पर नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैर हाजिर मिले जबकि जो कर्मचारी फील्ड में थे उनकी रजिस्टर में एंट्री दर्ज की गई थी। टीम ने इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें