फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मार्केट फीस दिए बिना स्टॉक में मिला गेहूं, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
जाखल में ​स्थित एक राइस मिल पर जांच करती सीएम फ्लांइग की टीम।
विज्ञापन
जाखल। क्षेत्र में दो राइस मिल पर गेहूं के स्टॉक की सूचना पर शनिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारा। टीम शहर के दो निजी राइस मिल पर कार्रवाई करने पहुंची। इन दोनों गोदामों में 1,390 क्विंटल गेहूं बिना मार्केट फीस दिए स्टॉक में मिला।
विज्ञापन

जांच में दोनों राइस मिल के पास गेहूं स्टॉक करने के लिए कोई अनुमति नहीं मिल पाई। जिसे लेकर टीम ने दोनों राइस मिल पर मार्केट कमेटी फीस सहित 2 लाख 1 हजार 108 रुपये मार्केट फीस, एचडीआरएफ फीस सहित जुर्माना वसूला है। सीएम फ्लाइंग की टीम इंचार्ज एसआई सुनैना के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उनके साथ मार्केट कमेटी जाखल के सचिव बलवान सिंह के साथ मार्केट कमेटी के अधिकारी मौजूद रहे।
शनिवार को जांच करने पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सबसे पहले शहर के बलरां रोड पर स्थित सतगुरु राइस मिल में जांच की। जिसमें अधिकारियों को 750 क्विंटल गेहूं बिना किसी अनुमति के पाया गया। इस पर टीम ने उक्त राइस मिल पर मार्केट फीस, एचडीआरएफ फीस सहित कुल 1 लाख 10 हजार 226 रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने बलरां रोड पर स्थित जय गौतम फूड्स पर 90 हजार 882 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

शहर के दो राइस मिल पर कार्रवाई की गई है। जिसमें शहर के सतगुरु राइस मिल व जय गौतम राइस मिल पर रेड की गई थी। दोनों राइस मिल में बिना अनुमति के गेहूं का स्टॉक पाया गया है। एक राइस मिल में 750 क्विंटल गेहूं पाया गया है तो वहीं दूसरे में 640 क्विंटल के करीब गेहूं मिला है। दोनों के संचालकों पर कार्रवाई करते जुर्माना लगाया गया है।

- बलवान सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, जाखल।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध भंडारण पर जमा करवाए `3 लाख 78 हजार

रतिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने फतेहाबाद रोड पर एक राइस मिल में अवैध रूप से भंडारण किए गए गेहूं के मामले में शुक्रवार देर रात तक जांच और कार्रवाई की।

मार्केट कमेटी के सचिव राजकुमार ने बताया कि टीम प्रभारी सुनैना के नेतृत्व में राइस मिल में जांच की गई थी। इस दौरान वहां छह व्यापारियों का 2,835 क्विंटल गेहूं पड़ा था। जांच करने पर पाया गया कि इनकी खरीद के लिए तय मार्केट फीस नहीं चुकाई गई थी।
विज्ञापन


इसलिए टीम ने संबंधित व्यापारियों से मार्केट फीस और एचआरडीएफ फीस जुर्माना सहित 3,78,262 रुपये जमा करवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें