फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम ने वीरवार सुबह गांव खाराखेड़ी के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में औचक निरीक्षण किया। टीम ने स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के रिकॉर्ड, उपस्थितियों और मिड-डे मील के राशन व स्टॉक की विस्तार से जांच की।
विज्ञापन
जांच शिक्षकों के समय पर नहीं आने की गुप्त सूचना के बाद की गई थी। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जांच में फिलहाल कोई अनियमितता नहीं पाई गई है और सभी व्यवस्था सही मिली है। टीम के साथ तहसीलदार आशीष कुमार भी मौजूद रहे।