फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने टैंकर रोककर डीजल और पेट्रोल चोरी करते चालक को पकड़ा

विज्ञापन
गांव बड़ोपल में टैंकर से चोरी किया गया बरामद तेल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में एक होटल पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर एक चालक को टैंकर से डीजल और पेट्रोल चोरी करते हुए पकड़ा है। पकड़े गए टैंकर चालक की पहचान जिला सिरसा के रानियां के गांव करीवाला निवासी के रूप में हुई। आरोपी टैंकर से तेल चोरी करके सस्ते दामों पर बेच रहा था। टीम ने आरोपी से 20 लीटर पेट्रोल व 18 लीटर डीजल बरामद किया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को टैंकर से लगातार तेल चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। गिरोह को मौके पर तेल चोरी करते हुए पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया था। मामले के मुताबिक सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि फोरलेन पर स्थित होटलों पर रुकने वाले तेल के टैंकरों से पेट्रोल और डीजल चोरी किया जाता है और इसके बाद बेचा जाता है। गिरोह को पकड़ने के लिए टीम में हिसार से एसआई कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह आदि शामिल हुए। इस दौरान गांव बड़ोपल के एक होटल पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड का तेल का टैंकर आकर रुका। इसके बाद चालक टैंकर से पेट्रोल और डीजल चोरी करने लगा। मौके पर टीम ने बाल्टी से 20 लीटर पेट्रोल और 18 लीटर डीजल बरामद किया। फिलहाल टीम मामले में कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें