फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने टीम ने एचएसवीपी दफ्तर में किया औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड पर जमी मिली मिट्टी तो पड़ी फटकार

विज्ञापन
फतेहाबाद के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में जांच पड़ताल करते सीएम फ्लाइंग टीम के सदस् - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीएम फ्लाइंग टीम ने बुधवार सुबह नौ बजे सेक्टर तीन स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के स्थानीय कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। टीम के छापा मारते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के दफ्तर में पहुंचते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इमारत के ऊपरी हिस्से में रखे रिकार्ड पर मिट्टी की मोटी परत देखकर दफ्तर के स्टाफ को सीएम फ्लाइंग ने खूब फटकार लगाई और रिकार्ड को साफ सुथरा तरीके से रखने के निर्देश दिए। सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर कंवर कर रहे थे।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का मुख्यालय हिसार में होने के चलते फतेहाबाद में एसडीओ स्तर का अधिकारी दफ्तर में बैठता है। इसके अलावा तीन-चार क्लर्क एवं एक चपड़ासी दफ्तर में कार्यरत हैं। सीएम फ्लाइंग टीम ने दफ्तर में छापेमारी के दौरान पूरे दफ्तर की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें दफ्तर में कोई अनियमितता तो नहीं मिली, हां, ऊपरी हिस्से में रखे रिकार्ड पर मिट्टी की परत देखकर जरूर सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने दफ्तर के कर्मचारियों को लताड़ लगाई। इसके अलावा एक क्लर्क भी निर्धारित समय से दस मिनट देरी से दफ्तर पहुंचा तो उसकी भी डिटेल नोट की गई।
बाकी सरकारी दफ्तरों में भी छापे की खबर मिलते ही मचा हड़कंप
बुधवार सुबह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के स्थानीय कार्यालय में कार्रवाई की सूचना मिलते ही शहर के अंदर स्थित अन्य सरकारी विभागों के कार्यालयों में भी हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान कई दफ्तरों के अधिकारी-कर्मचारी एक-दूसरे को फोनकर सीएम फ्लाइंग की लोकेशन की जानकारी लेते देखे गए।
विज्ञापन

पहले आरटीओ, अब एचएसवीपी और अब...
बुधवार को सीएम फ्लाइंग के औचक निरीक्षण के दौरान सरकारी विभागों में भी खलबली मची रही। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री कार्यालय ने कई विभागों से आने वाली शिकायतों के आधार पर सीएम फ्लाइंग के छापों का खाका तैयार किया है। आरटीओ कार्यालय एवं हुडा दफ्तर के बाद सीएम फ्लाइंग का अगला निशाना स्थानीय निकाय विभाग से जुड़े दफ्तरों का हो सकता है।
मुख्यालय है हिसार, फतेहाबाद दफ्तर में एक एसडीओ और तीन-चार कर्मचारी
सीएम फ्लाइंग ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जिले के जिस दफ्तर में औचक निरीक्षण किया, वो दफ्तर महज एक शिकायत केंद्र सरीखा ही है। दरअसल एचएसवीपी का फतेहाबाद मुख्यालय भी हिसार में है। हालांकि पिछले कई सालों से एचएसवीपी के दफ्तर को हिसार में लाने एवं कार्यकारी अभियंता या ईओ स्तर के अधिकारी को जिले में बिठाने की मांग उठती रही है। मुख्यालय हिसार में होने के बाद यहां पर सेक्टर तीन में एक दफ्तर बनाया गया है जहां पर एक एसडीओ स्तर के अधिकारी एवं तीन-चार क्लर्क एवं एक-दो जेई काम करते हैं। इस दफ्तर की पब्लिक डीलिंग भी बहुत अधिक नहीं है।
अप्रूवल के लिए हिसार जाती हैं यहां की फाइलें
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के फतेहाबाद कार्यालय की जिम्मेदारी रूटीन कामों की है। इसमें सेक्टर तीन के निवासियों की ओर से की जाने वाली सड़क मरम्मत या स्ट्रीट लाइट मरम्मत आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा नक्शा पास या एन्हासमेंट संबंधी मामलों की फाइल अप्रूवल के लिए हिसार स्थित मुख्यालय में भेजी जाती है।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार सुबह कार्यालय में आकर जांच पड़ताल की है। सबकुछ सामान्य मिला है। रिकार्ड पर थोड़ी मिट्टी थी, जिसे साफ रखने को कहा है। - पुन्नू राम, एसडीओ, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें