लघु सचिवालय के मुख्य द्वारा पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे क्लेरिकल वर्ग के पदाधिकारियों को सं
फतेहाबाद। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले रविवार को लिपिक वर्ग की बेसिक वेतन 35400 की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। जिला प्रधान संदीप पूनिया ने कहा कि पांच दिन बीतने के बाद भी सरकार ने असंवेदनशीलता दिखाते हुए संपर्क नहीं किया है। जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती तब तक पूर्ण रूप से ऐसे ही हड़ताल जारी जारी रहेगी। अब सोमवार को लिपिक लघु सचिवालय से लालबत्ती चौक तक मार्च निकालेंगे।
गौरतलब है कि पिछले 5 दिन से समस्त पोर्टल राजस्व विभाग की रजिस्ट्री, डीएल, आरसी, ई दिशा, ट्रेजरी, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के काम कार्य पूर्ण रूप से बंद है। जब तक सरकार की ओर से फाइनेंस डिपार्टमेंट के लिखित आदेश नहीं आ जाते तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहने का ऐलान किया गया है। जिला कोऑर्डिनेटर चितरंजन साहू ने कहा कि क्लेरिकल वर्ग की एकमात्र मांग 35400 को लेकर रहेंगे। हड़ताल के पांचवें दिन विभिन्न वक्ताओं ने भी क्लेरिकल वर्ग का उत्साहवर्धन किया तथा जायज मांग का समर्थन किया। हरियाणा रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी निहाल सिंह मताना, कपिल शर्मा, सुभाष चौहान, बलवंत नोखवाल, मोहन लाल नारंग आदि ने संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सीएडब्ल्यूएस के बैनर तले लिपिकों द्वारा मार्च निकालते हुए लालबत्ती चौक पर स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद लघु सचिवालय के नजदीक शहीदी स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आगामी रणनीति साझा की जाएगी।