फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने लिए आवेदन, क्लर्क बिना 28 फाइलें निपटाई

विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय लगा प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कैंप
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद में रविवार को भी कैंप लगाया गया। कैंप के दूसरे दिन प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने वालों की संख्या कम रही। नगर परिषद में लगाए गए कैंप को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और अनुबंध पर लगे कंप्यूटर ऑपरेटरों ने संभाला। लिपिक न होने के बावजूद कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों की 88 फाइलें दूसरे दिन ली। इसमें 28 का समाधान हुआ।
विज्ञापन

नगर परिषद के दो दिन तक लगाए गए कैंप में 245 फाइलें आईं। इसमें से 101 फाइलों का ही निपटान हो पाया है। इसके अलावा पिछले कैंप की 134 फाइलें पेंडिंग हैं। प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को लेकर लगाए गए कैंप में दूसरे दिन भी आईडी में गलत नाम की शिकायतें ज्यादातर रही। याशी कंपनी ने ही दो साल पहले प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सर्वे किया था। सर्वे के दौरान कंपनी ने गलतियां कर दी। मौके पर दस्तावेज लेकर सर्वे नहीं किया गया और गलत आंकड़ा दर्ज कर दिया गया। इसके चलते प्रॉपर्टी आईडी में गलत नाम, एरिया, मोबाइल नंबर गलत की शिकायतें आ रही है। अशोक नगर निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि उसके मकान को कामर्शियल एरिया दिखा रखा है जबकि रिहायशी है। वह काफी समय से चक्कर काट रहे है। अब उसने कैंप में मैनुअल शिकायत दी है। क्लर्क न होने का हवाला देकर ठीक नहीं की जा रही है। सोहनलाल ने बताया उसकी प्रॉपर्टी को कामर्शियल एरिया में दिखा दिया है। 185 वर्ग गज में से 50 वर्ग गज ही कामर्शियल है और बाकी रिहायशी एरिया है। इसे ठीक करवाने के लिए शिकायत दी है।

शहर में हैं 27 हजार प्रॉपर्टी
नगर परिषद अधिकारियों की माने तो पिछली लिमिट में शहर में 27 हजार प्रॉपर्टी थी। इसी प्रॉपर्टी का कंपनी ने सर्वे किया था। इसके अलावा दो हजार खाली प्लॉट है। अब नगर परिषद ने नई कॉलोनियों में भी प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सर्वे करवाना है। हालांकि अभी तक इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। यहां पर करीब सात हजार प्रॉपर्टी है। यहां भी याशी कंपनी ने सर्वे किया था लेकिन बाद इसे रद कर दिया गया।
विज्ञापन


ये बोले प्रॉपर्टी मालिक
मेरी एक प्रॉपर्टी में दो हिस्सेदार दिखाए जा रहे हैं। प्रॉपर्टी मेरी माता के नाम है। लेकिन प्रॉपर्टी को दो भागों में बांट दिया गया है और फोन नंबर किसी अंजान व्यक्ति का जोड़ दिया गया। जिसको ठीक करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय में लगे कैंप में शिकायत दी गई है।
- राजेश कुमार, निवासी भीमा कॉलोनी फतेहाबाद

प्रॉपर्टी को मेरे किरायेदार के नाम से दिखाई जा रही है। जिसको मेरे नाम पर करवाने नगर परिषद में शिकायत दी गई है। गलती इन्होंने की है और भुगतना उन्हें पड़ रहा है।
-हरिराम शर्मा, निवासी अशोक नगर फतेहाबाद
कोट
प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करने के लिए कैंप लगाए जा रहे है। कैंप में लोग ठीक करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। दस्तावेज लेकर आईडी को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें