फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cleanliness Survey 2022: How clean is your city, give feedback

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर अपराध के मामलों पर तेजी से काम करने और मामलों को ट्रेस करने के लिये चुनिंदा पुलिसकर्मियों को स्पेशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश के थानों से चुने ये पुलिसकर्मी प्रशिक्षण के बाद अपने क्षेत्र में पहले पुलिसकर्मी होंगे जो किसी भी साइबर अपराध के पीड़ितों से सबसे पहले बात करेंगे और उनकी शिकायत दर्ज करेंगे। स्पेशल ट्रेनिंग पूरी करने वाले हिसार रेंज सहित उत्तरी क्षेत्र में शामिल जिलों के 137 थानों के कुल 274 चुनिंदा पुलिसकर्मियों को केवल साइबर अपराध से जुड़े मामलों को निपटाने की प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक बैच के लिये एक सप्ताह के प्रशिक्षण के साथ 10 बैचों में ‘साइबर डेस्क‘ समर्पित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। प्रशिक्षण में साइबर फोरेंसिक से इनपुट के साथ, सभी प्रशिक्षुओं को अपराध विश्लेषण के लिये आवश्यक उन्नत साइबर अपराध मॉड्यूल के साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही शिकायत मिलने से लेकर अंतिम मामले के निपटारे तक प्रशिक्षुओं के सामने लाइव मामलों की भी जांच की गई। वहीं पुलिस विभाग की ओर से साइबर डेस्क स्थापित करके वित्तीय धोखाधड़ी और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराधों को प्रमुखता से निपटने पर जोर दिया जाएगा। पुलिस विभाग का प्रयास है कि साइबर अपराध पीड़ितों को उनके नजदीकी पुलिस स्टेशन में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके।
पंचकूला साइबर थाने में एक सप्ताह का प्रशिक्षण
साइबर पुलिस थाना पंचकूला में एक सप्ताह का प्रशिक्षण आयोजित कर सभी पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध से निपटने के लिए विज्ञान एवं तकनीक के उपयोग संबंधी बारीकियों बारे जानकारी उपलब्ध करवाई गई। प्रशिक्षण में पहुंचे पुलिस के सभी जवान साइबर क्राइम के शिकार पीड़ितों के साथ बातचीत करने और उनकी शिकायतें दर्ज करने वाले पहले व्यक्ति होंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में ये खास पहलू शामिल
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, नागरिक वित्तीय धोखाधड़ी रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली, साइबर अपराधों के प्रकार, साइबर कानून, साइबर अपराध जांच तकनीक, ओपन सोर्स इंटेलिजेंस और साइबर फोरेंसिक की मूल बातों के अहम पहलुओं पर बल दिया जा रहा है।
कोट
साइबर अपराध रोकने की दिशा में हरियाणा पुलिस की ओर से पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल के निर्देशन में अलग-अलग थानों से चुने गये पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये पुलिसकर्मी अपने जिले में साइबर अपराध के मामलों को बेहतर ढंग से सुलझाएंगे। साइबर अपराध के शिकार हुए लोगों को न्याय दिलाने में बड़ी मदद पुलिस कर पाएगी।
विज्ञापन

-सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें