फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 : कितना स्वच्छ है आपका शहर, दीजिए फीडबैक

विज्ञापन
फतेहाबाद में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शौचालयों की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर एक मार्च से कभी भी केंद्र की टीम निरीक्षण के लिए आ सकती है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर एप और लिंक जारी कर दिया गया है। जारी किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 वोट फॉर यूअर सिटी सिटीजन फीडबैक में लोगों को अपने शहर की स्वच्छता को लेकर राय देनी होगी। एप और लिंक में 6 प्रश्र पूछे गए हैं, जिनका लोगों को जवाब देना होगा।
विज्ञापन

शहर में स्वच्छता को लेकर लोगों का फीडबैक भी अंक तय करेगा। अगर लोगों ने स्वच्छता को लेकर राय अच्छी नहीं दी तो रैंकिंग गिर सकती है। लिंक और एप में लोगों से पूछा गया है कि यहां के शौचालयों की हालत कैसी है। गूगल पर शौचालय की लोकेशन मिलती है या नहीं, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दे रहे हैं या नहीं, घर के आसपास सफाई हो रही है या नहीं, खुले में शौच को लेकर क्या स्थिति है जिले के फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, भूना और जाखल शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भाग ले रहे है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर इस बार 7500 अंक तय किए गए हैं।
एक मार्च से कभी भी आ सकती है टीम
स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों की माने तो स्वच्छता सर्वेक्षण फरवरी माह में होना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे अब मार्च में किया जा रहा है। एक मार्च के बाद कभी भी टीम आ सकती है। टीम शहर में सफाई व्यवस्था जांचेगी। इसके अलावा लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। टीम सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था की वीडियोग्राफी भी करेगी।
विज्ञापन

सर्वेक्षण शुरू होने से पहले जागे अफसर, शौचालयों की शुरू हुई मरम्मत
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर टीम आने को एक दिन बचा है और वह कभी भी आ सकती है। इसको लेकर अब नप अफसरों की नींद खुली है। फतेहाबाद नगर परिषद के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और मरम्मत का काम शुरू किया गया है। शहर में 17 सार्वजनिक शौचालय है। शिवालय मार्केट में करीब तीन साल से बंद शौचालय को मरम्मत के लिए अब खोला गया है। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय के अंदर बने शौचालय की हालत भी सुधारी जा रही है।
2021 में स्वच्छता सर्वेक्षण में ये रही थी स्थिति
50 हजार से 1 लाख जनसंख्या वाले शहर में स्थान
शहर 2020 में देश में रहा स्थान 2021 में देश में रहा स्थान
टोहाना 26 60
फतेहाबाद 27 30
25 हजार से 50 हजार जनसंख्या वाले शहर में स्थान
शहर 2020 में देश में रहा स्थान 2021 में देश में रहा स्थान
भूना 105 178
रतिया 137 130
पिछले चार सालों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम
शहर 2021 2020 2019 2018
फतेहाबाद 30 27 177 191
टोहाना 60 26 329 289
भूना 178 105 399 172
रतिया 130 137 984 572
जाखल 552 --- -- ---
शहर से रोजाना ये निकलता है कचरा
शहर टन
फतेहाबाद 41
टोहाना 30
रतिया 20
भूना 10
कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक को लेकर एप व लिंक जारी हो गया है। लोग स्वच्छता को लेकर अपनी राय दे सकते है। लोगों के फीडबैक के भी अंक मिलेंगे, इससे शहर की रैंकिंग तय होगी।
विज्ञापन

कुमार सौरभ, सिटी इंचार्ज, स्वच्छता भारत मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें