फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद में हुए झगड़े के मामले में वीरवार रात को समझौता होने के बाद शुक्रवार सुबह सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। इससे शहरवासियों को राहत मिली है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले तीन दिन से सफाई नहीं हो रही थी। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे। वहीं बारिश होने के बाद से कूड़ा सड़ रहा था। लोग काफी परेशान थे। कूड़े के ढेरों के पास से लोगों के लिए गुजरना मुश्किल हो रहा था। वहीं शहर की सुंदरता भी बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। अब सफाई का काम बहाल होने से शहरवासियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

कर्मचारी शुक्रवार को सुबह की काम पर लग गए। चूंकि पिछले तीन दिन का कूड़ा जमा है। इसलिए दिन भर काम पर लगे रहे। बारिश के कारण कचरा गीला होने पर भारी हो जाता है और उसे उठा कर ट्राली में डालना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए सफाई के कार्य में कर्मचारियों को असुविधा भी हो रही है। कर्मचारियों का अनुमान है कि इस काम को सौ फीसदी पूरा करने में दो या तीन दिन का समय लग सकता है। कर्मचारी एक दिन में सिर्फ एक दिन का ही जमा कूड़ा उठा पाते हैं। शहर का कूड़ा काफी ज्यादा हो जाता है। इसलिए उन्हें ज्यादा काम करना पड़ेगा। बीच में रविवार है। पिछले तीन दिन से जमा कूड़ा शनिवार शाम तक उठ पाएगा। मगर तब तक दो दिन का कूड़ा और जमा हो जाएगा। इस तरह मंगलवार तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो पाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई से 21 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना है। बारिश की स्थिति में सफाई का कार्य और ज्यादा कठिन हो जाता है।
कोट
शहर में सफाई व्यवस्था जल्द दुरुस्त कर दी जाएगी। कर्मचारी काम पर तेजी से जुटे हुए हैं। आमजन से भी सहयोग की अपील है कि निर्धारित जगहों पर की कूड़ा डालें, ताकि शहर को सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दर्शन नागपाल, प्रधान, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें