फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर खड़े होने की रंजिश में दसवीं कक्षा के छात्र पर चाकुओं से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ठाकर बस्ती में दसवीं कक्षा के छात्र पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। छात्र का फतेहाबाद के ही निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने फतेहाबाद के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी आकाश की शिकायत पर मोहल्ले के ही काका, अज्जू, कन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि मकान की छत पर खड़े होने की रंजिश के चलते हमला किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आकाश ने बताया कि वह अपने साथी अंकुश के साथ सब्जी लेने के लिए हंस मार्केट जा रहा था। जब ठाकर बस्ती में बर्फ फैक्टरी के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और आरोपियों ने चाकुओं के साथ उस पर पेट और कंधे पर चार वार किए। हमले के दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई और आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद दोस्त ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोप है कि आरोपी उसे धमकी देकर गए थे कि मकान की छत पर खड़ा हो गया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें