फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में काम शुरू करने का दावा फेल

विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग दो दिन पहले पंपसेट लगाकर पानी निकालते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर के धर्मशाला रोड व तुलसीदास चौक से बारिश के पानी की निकासी को लेकर अफसर खुद गंभीर नहीं है। दुकानदारों के विरोध का भी असर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर नहीं हो रहा है। जमीनी हकीकत ये है कि योजनाएं सिर्फ कागजों में ही घूम रही हैं और लोग दर्द सह रहे हैं। धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक से बारिश पानी निकासी के लिए राजकीय कन्या स्कूल में डिस्पोजल टैंक बनाने की योजना बनी थी। टेंडर भी लगा और खुला भी। मगर 40 दिनों बाद भी एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो पाया है। दावा किया गया था कि टेंडर खुलते ही पांच दिन में काम शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि अभी तक फाइल जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में ही अटकी पड़ी है। मुख्यालय स्तर पर वर्क ऑर्डर जारी करने की मंजूरी नहीं मिली है। करीब 99 लाख रुपये का ये प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हो पाया है। बता दें कि धर्मशाला रोड पर बारिश पानी निकासी न होने पर जुलाई माह में दुकानदारों ने प्रदर्शन शुरू किए थे, अफसरों के घेराव किए गए। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने डिस्पोजल टैंक बनाने का काम पांच दिन में शुरू करने का दावा किया था लेकिन 40 दिन बाद भी शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों के दावे थे कि टेंडर खुलते ही काम शुरू होगा लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
डिस्पोजल टैंक से चिल्ली में पानी ले जाने की है योजना :
धर्मशाला रोड, बर्फ फैक्ट्री वाली गली, तुलसीदास चौक से बारिश के पानी को डिस्पोजल टैंक में लाया जाएगा। इसके बाद मोटर के जरिये पानी को चिल्ली में छोड़ा जाएगा। चिल्ली से ये पानी रंगोई नाले में जाएगा। डिस्पोजल टैंक पर तीन मोटरें लगाने की योजना है। पाइप लाइन जनस्वास्थ्य विभाग पहले ही बिछा चुका है।
विज्ञापन

2 करोड़ खर्च के बाद भी धर्मशाला रोड से नहीं निकल पाया पानी
2019 में नगर परिषद ने जनस्वास्थ्य विभाग को बारिश पानी निकासी के लिए 70 लाख रुपये दिए थे। जनस्वास्थ्य विभाग ने बारिश पानी निकासी की जगह सीवरेज पाइप लाइन बिछा दी। हालात ये हो गए कि बारिश पानी निकासी 10 फीसदी भी नहीं हुई। साल 2020 और 2021 में अब तक जनस्वास्थ्य विभाग यहां से पानी पंपसेट के जरिये निकाल रहा है। यहां पर करीब 90 लाख रुपये आरसीसी सड़क बन चुका है और फुटपाथ बन रहे हैं। अभी डिस्पोजल टैंक पर करीब 99 लाख रुपये खर्च होने हैं।
कोट
डिस्पोजल टैंक बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। टेंडर खोल दिया था, उसके वर्क ऑर्डर मंजूरी के लिए मुख्यालय में भेजा गया था। मंजूरी मिलते ही जल्द एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

- तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें