फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनक्वास की दौड़ से बाहर हुआ नागरिक अस्पताल, स्टेट टीम ने दिया 68 स्कोर

Tue, 16 Dec 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पतालममें अटका मरम्मत कार्य के चलते बंद पड़ा लेखाकार कक्ष संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल एनक्वास (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) प्रमाणपत्र की दौड़ से फिलहाल बाहर हो गया है। निरीक्षण में अस्पताल मानकों के मुताबिक स्कोर नहीं ले पाया है। पिछले दिनों अस्पताल का निरीक्षण के लिए आई स्टेट की टीम ने अस्पताल को 68 स्कोर दिया है जबकि जरूरत 70 की थी।
विज्ञापन

स्कोर कम रहने के कारण अब केंद्र की टीम अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए नहीं आएगी। फिलहाल स्टेट की ही टीम निरीक्षण के लिए दोबारा आ सकती है। स्कोर कम रहने के पीछे अस्पताल में चल रहा मरम्मत कार्य बताया जा रहा है। टीम जब निरीक्षण के लिए आई थी तो आपातकालीन विभाग ब्लड बैंक में चल रहा था।
अब आपातकालीन विभाग तो शिफ्ट हो चुका है लेकिन ओपीडी अभी भी शिफ्ट नहीं हुई हैं। अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के कारण यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

-
अस्पताल ने खुद दिए थे 80 नंबर
स्टेट की टीम के आने से पहले अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए 80 नंबरों के साथ 30 जून को आवेदन किया था। आवेदन के लिए कम से कम 70 का स्कोर होना जरूरी था। उसके बाद से अस्पताल का चार बार निरीक्षण हो चुका है। इसमें तीन बार स्टेट की टीम शामिल रही है।




बठिंडा से आई टीम ने किया था निरीक्षण, स्कोर मिला था कम

नागरिक अस्पताल का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत इसी साल मार्च माह में पहली बार आंतरिक मूल्यांकन हुआ था। बठिंडा से आए एसएमओ डॉ. उमेश गुप्ता ने टीम के साथ निरीक्षण किया था। टीम के मूल्यांकन में अस्पताल मानक स्कोर तक नहीं पहुंच पाया था। इस दौरान स्कोर 61 ही रहा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. रत्ना भारती ने भी मूल्यांकन किया और 30 जून तक आवेदन करने के निर्देश दिए थे।
-
एनक्वास के लिए किए गए निरीक्षण में 68 का स्कोर रहा है। इसका कारण अस्पताल में मरम्मत कार्य चलना रहा है। हालांकि एनक्वास के मानकों को पूरा करने के लिए प्रयास जारी है। दो अंकों कमी रहने से अस्पताल का निरीक्षण के लिए अब केंद्र की टीम नहीं आएगी।
विज्ञापन

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें