फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में शहर फतेहाबाद टॉप पर, नागपुर-महमड़ा फिसड्डी

विज्ञापन
फतेहाबाद में डोर टू डोर कोरोना से बचाव का टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने को लेकर लोग गंभीर नहीं है। कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही लोग टीकाकरण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिले में मात्र अभी तक 37 फीसदी लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है। ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्र के लोग पहली और दूसरी डोज लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में 92 फीसदी लोगों ने पहली डोज लगवाई है और भट्टू क्षेत्र के 91 फीसदी लोगों ने भी पहली डोज लगवा ली है। दूसरी डोज की बात करें तो फतेहाबाद शहरी क्षेत्र के लोग आगे हैं यहां पर 52 फीसदी लोग लगवा चुके हैं लेकिन गांव नागपुर पीएचसी और महमड़ा पीएचसी के तहत आने वाले गांवों में मात्र ही 21 फीसदी लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
ये हुआ जिले में अब तक टीकाकरण
क्षेत्र टीकाकरण लक्ष्य पहली डोज दूसरी डोज
शहर फतेहाबाद 58709 53800 27721
शहर टोहाना 49751 43601 20335
रतिया ग्रामीण 45499 34599 13962
शहर रतिया 17080 9402 2403
पीएचसी भिरड़ाना 31607 20116 5336
पीएचसी भूथन 14504 9683 2792
पीएचसी नागपुर 41386 25087 5216
पीएचसी हसंगा 16284 13154 4833
पीएचसी अहरवां 24770 18633 8199
पीएचसी महमड़ा 19633 13058 2689
सीएचसी भूना 41184 27060 7444
पीएचसी पिरथला 26018 15303 4200
पीएचसी नहला 25929 16056 5179
पीएचसी झलनियां 16373 10675 3416
पीएचसी एमपी रोही 22852 15318 6242
सीएचसी भट्टूकलां 35846 32487 14023
पीएचसी बनगांव 19129 14553 6484
पीएचसी बड़ोपल 43241 33619 13529
पीएचसी पीलीमंदोरी 30202 23656 9729
पीएचसी खैरातीखेड़ा 21180 18406 8655
सीएचसी जाखल 25726 28844 8254
पीएचसी कुलां 20437 15571 5570
पीएचसी समैन 30120 19190 5007
पीएचसी मामूपुर 23094 14427 3886
पीएचसी म्योंद 17643 14042 4755
पीएचसी इंदाछुई 19439 11038 2802
रविवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 256
45 से 59 साल 561
18 से 44 साल 1461
संक्रमण का डर खत्म हुआ तो कम हुआ टीकाकरण
कोरोना संक्रमण न होना भी टीकाकरण कम होने का कारण है। दूसरी लहर के बाद लोग टीकाकरण के लिए आगे आए थे लेकिन धीरे-धीरे टीकाकरण कम हो गया। जिले में 7 लाख 37 हजार 635 लोगों का टीकाकरण होना है। इसमें से 5 लाख 54 हजार 466 लोग पहली डोज लगवा चुके है इसके अलावा 2 लाख 2 हजार 772 लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

फोन से बात नहीं बनी तो डोर टू डोर शुरू हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार से डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है और जिनकी दूसरी डोज ओवरड्यू हो गई है उन्हें फोन करके लगवाने के लिए प्रेरित कर रही थी लेकिन बावजूद इसके टीकाकरण नहीं बढ़ा। अब डोर टू डोर अभियान शुरू किया गया है। टीमें जिन्होंने पहली डोज नहीं लगवाई है उन्हें पहली और जिनका दूसरी डोज का समय हो गया है उन्हें दूसरी डोज लगाएगी।
कोट
कोरोना टीकाकरण के लिए डोर टू डोर अभियान रविवार को शुरू हो गया है। जिन लोगों ने पहली डोज नहीं लगवाई है उन्हें लगाई जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों का दूसरी डोज का समय पूरा हो गया है तो उन्हें घर पर ही लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें