फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट के खंभों के ढक्कनों पर लगाई टेप

विज्ञापन
भट्टू रोड पर स्ट्रीट लाइट के खंभे पर लटकती तारों पर लगाई गई टेप। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मुख्य मार्गों पर डिवाइडरों के साथ लगे स्ट्रीट लाइटों के खंभों से निकले तारों को लेकर नगर परिषद प्रशासन जागा है। नगर परिषद ने डिवाइडरों पर लोहे की रेलिंगों के साथ झूलती इन तारों पर टेप लगाकर ढक्कन वाले स्थानों को बंद कर दिया है। वहीं जहां जिन खंभों के ढक्कन मौजूद थे, उन खंभों पर ढक्कन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि अमर उजाला ने अपने 30 नवंबर के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें बताया गया था कि शहर से गुजरने वाले जीटी रोड व भट्टू रोड पर लगे डिवाइडरों पर स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इन स्ट्रीट लाइटों के खंभों में ढक्कन लगे हुए हैं, जिसमें बिजली के तारें ऊपर तक जाते हैं। कई बार स्ट्रीट लाइट खराब होती है तो इन ढक्कनों को खोलकर उसकी मरम्मत की जाती है। पूरे दिन इन दोनों मुख्य सड़कों से सैकड़ों के करीब वाहन गुजरते हैं और यहां पर लोहे की रेलिंग भी लगी हुई है। खुली तारों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि इन रेलिंगों के बीच से डिवाइडर से इधर-उधर जाने के लिए पासिंग भी है, जहां से लोग भी सड़क के दोनों छोरों पर इधर-उधर जाते हैं और कभी भी करंट लगने का भय बना रहता है। नगर परिषद के अंडर आने वाले बिजली मैकेनिक लाइट खराब होने पर उसे ठीक तो कर देते थे, लेकिन ढक्कन नहीं लगाते थे।
समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद की आंख खुली और जहां-जहां खंभों के ढक्कनों से तारें निकल रही थी, उनपर टेप लगाकर उनको टेप से ढक दिया। भट्टू रोड व जीटी रोड पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने जहां-जहां तारें बाहर निकल रही थी, उनको दुरुस्त किया है।
विज्ञापन

कोट
स्ट्रीट लाइटों के खंभों की मरम्मत के बाद कई स्थानों पर ढक्कन न लगाए जाने से तारों के बाहर निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों को यहां व्यवस्था बनाने को कहा गया था। जहां भी तारें निकली हुई थी, वहां पर टेप लगवा कर इनको अंदर करवाया गया है।
विज्ञापन

-ऋषिकेश, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें