फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में चार साल से आर्थो, सर्जन न फिजिशियन , मरीज परेशान

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला बने 25 साल हो चुके हैं लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। यहां के हालात से ही जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के हालातों का भी अंदाजा लगाया जा सकता है, जबकि जिले की 11 लाख आबादी के इलाज का जिम्मा इनके भरोसे है। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले चार सालों से आर्थो सर्जन, जनरल सर्जन और फिजिशियन विशेषज्ञ तक नहीं है। यहां तक मेडिकल ऑफिसर के भी 42 में से 6 पद खाली है।
विज्ञापन

दुर्घटना का शिकार होने वाले घायलों के लिए नागरिक अस्पताल रेफरल सेंटर बना हुआ है। यहां सिर्फ मरहम-पट्टी के बाद रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में आने वाला हर दूसरा घायल रेफर हो रहा है। वजह ये ही है कि अस्पताल में दोपहर बाद एक्सरे की सुविधा नहीं है। इसके अलावा न ही यहां पर एमआरआई, सिटी स्कैन की सुविधा है। वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को 40 फीसदी तक दवाइयां भी नहीं मिल रही हैं। महंगी दवाइयां बाहर मेडिकल से खरीदनी पड़ रही है। दवा काउंटर के हालात ये हैं कि यहां 9 में से 6 फार्मासिस्ट ही कार्यरत हैं। जो कार्यरत है उनकी ड्यूटी अन्य कामों में लगी है। इसके चलते दवा काउंटर पर मरीजों को घंटों इंतजार के बाद दवाई मिल रही हैं। गर्भवती के लिए भी खास सुविधाएं नहीं है, मात्र एक ही महिला रोग विशेषज्ञ यहां पर तैनात हैं। संवाद
अस्पताल में फीजिशियन नहीं, टीबी स्पेशलिस्ट कर रहा जांच
जिला नागरिक अस्पताल में पिछले करीब चार सालों से जनरल सर्जन नहीं है। इसके चलते मरीजों को ऑपरेशन करवाने के लिए अग्रोहा मेडिकल जाना पड़ रहा है या फिर निजी अस्पताल में करवाने को मजबूर है। जिले के किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर सर्जन नहीं है। वहीं अस्पताल में फिजिशियन का पद भी खाली है। टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा के जिम्मे हेपेटाइटिस और अन्य बीमारी से जुड़े मरीजों की जांच का जिम्मा है। इमरजेंसी, आईसीयू में दाखिल गंभीर मरीजों की जांच का जिम्मा भी टीबी रोग विशेषज्ञ के जिम्मे है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में स्टाफ की स्थिति
पद कुल पद कार्यरत
फार्मासिस्ट 9 6
लैब तकनीशियन 10 8
स्टाफ नर्स 42 39
क्लर्क 4 1
अकाउंटेंट 2 0
कैशियर 1 0
ओटीए 5 3
ईसीजी तकनीशियन 3 1
स्टोर कीपर 3 0
जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की स्थिति
मेडिकल ऑफिसर के पद : 42
कार्यरत मेडिकल ऑफिसर :36
सर्जन : 0
आर्थो : 0
फिजिशियन : 0
हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से दूसरा घायल हो रहा रेफर
जिला मुख्यालय से ही फोरलेन गुजर रहा है। यहां रोजाना दो से तीन दुर्घटनाएं होती है। दुर्घटना में 90 फीसदी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ही लाया जाता है। लेकिन यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जा रहा है। यहां तक एक्सरे की सुविधा भी ओपीडी के बाद नहीं मिल पाती है। अस्पताल में एक ही रेडियोग्राफर है जो कि अनुबंध पर कार्यरत है।
12 रोडवेज चालकों के हवाले एंबुलेंस, 13 ईएमटी पद भी खाली
स्वास्थ्य विभाग के पास 25 एंबुलेंस है लेकिन विभाग के पास इन्हें चलाने के लिए चालक पूरे नहीं है और न ही ईएमटी है। 12 रोडवेज चालक एंबुलेंस चला रहे है। इसके अलावा कई एंबुलेंस बिना इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन के मरीजों को अस्पताल लेकर जा रही है। एंबुलेंस पर चालकों के 76 पद है लेकिन 55 ही कार्यरत है। इसके अलावा ईएमटी के 45 में से 32 ही कार्यरत हैं।
क्या कहते हैं मरीज
अस्पताल में दवाई लेने के लिए आए थे लेकिन स्टाफ की कमी से उन्हें पहले 30 मिनट तक पर्ची के लिए लाइन में लगना पड़ा और फिर एक घंटा जांच में लग गया। रिपोर्ट भी समय पर नहीं मिली है।
-रवि कुमार, मरीज
अस्पताल में बच्चे को एलर्जी की दवाई दिलवाने के लिए आई थी। डॉक्टर ने दवाई लिखकर दे दी है लेकिन पूरी दवाई नहीं मिली है। उसे बाहर से दवाई लेने पड़ेगी।
-जानकी देवी, बच्चे की दादी
अस्पताल के दवा काउंटर पर कोई सुविधा नहीं है। दवाई लेने के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। काउंटर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी चाहिए।
-पवन कुमार, मरीज
टोहाना से बच्चे के उपचार के लिए आए थे लेकिन यहां पर हड्डी वाला डॉक्टर नहीं है। उन्हें अब अग्रोहा जांच के लिए भेजा जा रहा है।
-तेरी देवी, तीमारदार
अस्पताल में आंखों की दवाई लेने के लिए आए थे लेकिन पूरी दवा नहीं मिली है। उसे बाहर से दवाई लेनी पड़ रही है।
-राजेश कुमार, धांगड़
कोट
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मेडिकल ऑफिसर के 6 पद खाली है। स्पेशलिस्ट की कमी है, इसको लेकर मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। अस्पताल में मरीजों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सैंपल जांच रिपोर्ट लेने के लिए लाइन में लगे मरीज।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें