फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल से दूसरे देशों से आने वाले घुसपैठियों पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिकता संशोधन बिल पारित होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। अधिवक्ताओं ने भी इस बिल का खुुलकर समर्थन करते हुए इसे देश के लिए हितकारी बताया है। लोगों का कहना है कि इस बिल के आने से दूसरे देशों से आने वाले अवैध घुसपैठियों पर लगाम लगेगी। ऐसे लोगों की आसानी से पहचान हो सकेगी। घुसपैठियों को बाहर निकालने में आसानी हो जाएगी। सरकार ऐसे लोगों पर सख्ती कर सकेगी। देश के संसाधनों को अपने देश के मूल नागरिकों के लिए ही उपयोग किया जा सकेगा। भारत पर जनसंख्या का बोझ रोकने में कुछ मदद मिलेगी।
विज्ञापन

यह कहना है लोगों का
सरकार चाहे कोई बिल पास करे या कानून बनाएं, परंतु आम देशवासियों के मन में किसी जाति विशेष के लिए असुरक्षा की भावना नहीं आनी चाहिए। यह ठीक है कि हर नागरिक की पहचान जरूरी होनी चाहिए और इसे सुनिश्चित भी किया जाना चाहिए कि हर व्यक्ति को उसके अधिकार मिल रहे हैं।
- अमित वढेरा, एडवोकेट
छठी अनुसूची के तहत पूर्वोत्तर राज्यों के लिए इस बिल में अलग प्रावधान किया गया है। देश के कुछ हिस्सों को छोड़कर यह पूरी जगह लागू होगा। इस बिल के आने से भारतीय नागरिकता को लेकर पहचान हो सकेगी। घुसपैठ पर लगाम लगने की संभावना है। यह देश के लिए बेहतरीन साबित होगा।
विज्ञापन

- अंशुल तनेजा, स्कूल संचालक
नागरिकता बिल संविधान की मूल भावना के अनुरूप होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को सर्व भाषा में दी जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों में भ्रम की स्थिति न रहे। इससे बाहर देशों से आजादी के बाद यहां आकर बसे शरणार्थियों को न्याय मिलेगा। भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह बिल पास किया है। इस बिल के आने से देश की सीमाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अवैध घुसपैठ पर रोक लग जाएगी। मुस्लिम बहुसंख्यक देशों से मुस्लिमों को दूसरे देश में आने की जरूरत क्यों है। इस कारण मुस्लिम इसे अपने खिलाफ न मानें।
- रमेश जोइया एडवोकेट
इस नागरिकता बिल के पास होने से अन्य देशों से आए हिन्दू शरणार्थियों को फायदा होगा और उनको मिलने वाले भारतीय नागरिकता के सभी लाभ प्राप्त हो सकेंगे। उनके जीवन यापन में सुधार होगा व उनके बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। नागरिकता बिल राज्यसभा में बुधवार को पास हो गया, अब बाहर से आए यह लोग स्वाभिमान रह सकेंगे।
- देवेंद्र दहिया राज्य मुख्य सलाहकार, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा
मुस्लिमों को तो विश्व के सैकड़ों देशों में शरण मिल जाती है। हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन समाज के लोगों के लिए यह बिल कारगर साबित होगा। ऐसे लोगों को भारत की नागरिकता दी जा सकेगी। अवैध तौर पर घुसपैठ कर भारत के लिए खतरा बनने वालों पर अब रोक लग जाएगी।
विज्ञापन

ललित मेहता, पेट्रोल पंप संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें