फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कोड नेम से स्कूटी पर हेरोइन सप्लाई करती थी महिला, सीआईए ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए ने शहर की नहर कॉलोनी में रविवार देर शाम को छापेमारी करके महिला को करीब ढाई लाख रुपये कीमत की 50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। महिला स्कूटी पर हेरोइन सप्लाई करती थी और दिल्ली उसका कोड नेम था। पकड़ी गई महिला की पहचान सवर्णोबाई के रूप में हुई है। मूल रूप से हिसार के पीरांवाली हाल नहर कॉलोनी निवासी सवर्णोबाई के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज जोगिंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला शहर में हेरोइन की सप्लाई कर रही है। सीआईए ने सूचना के आधार पर महिला के ठिकानों का पता लगाकर रविवार देर शाम को डीएसपी के नेतृत्व में नहर कॉलोनी के गली नंबर तीन में एक मकान में दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने महिला के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला सवर्णोबाई पिछले तीन साल हिसार के गांव पीरांवाली से नहर कॉलोनी में गली नंबर तीन में किराए के मकान में रह रही है। आरोपी महिला कई दिनों से हेरोइन की सप्लाई कर रही थी।
---------
यहां-यहां करती थी सप्लाई
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला सवर्णोबाई शहर के कबीर बस्ती, गुरुनानक पुरा मोहल्ला में स्कूटी पर हेरोइन की सप्लाई कर रही थी। आरोपी महिला नशा करने वालों को खुद हेरोइन की सप्लाई करती थी, स्कूटी का प्रयोग करती थी ताकि किसी को पता न चल सके। पकड़ी गई महिला नशेड़ियों के बीच दिल्ली के नाम से जानी जाती थी। नशेड़ी आरोपी तस्कर महिला को दिल्ली के नाम से डिमांड करते थे, यानि की हेरोइन चाहिए। आरोपी महिला नशेड़ी के पास डिमांड के आधार पर हेरोइन की सप्लाई कर देती थी। पुलिस भी पिछले कई दिनों से दिल्ली के नाम से ही महिला की तलाश कर रही थी। वहीं सामने आया है कि आरोपी महिला हिसार से हेरोइन की सप्लाई लेकर आती थी और इसके बाद यहां सप्लाई करती थी।
विज्ञापन

-----------
सीआईए टीम लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत रविवार को नहर कॉलोनी में छापा मारकर एक महिला को 50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। जल्द मुख्य तस्कर को भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- जोगिंद्र सिंह, सीआईए प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें