फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोमांचक क्रिकेट मैच में एक रन से जीती चूली बागड़ियान की टीम

Mon, 12 Jan 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहीद ए आजम भगत सिंह क्रिकेट क्लब ढाणी ईशर की ओर से आयोजित 33वीं क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। 10 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की 64 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में चूली बगड़ियान ने तामसपुरा को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में लहराकलां पंजाब ने अयालकी को 8 रन से मात दी। फाइनल चूली बगड़ियान और लहराकलां के बीच हुआ। इसमें चूली बगड़ियान ने एक रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चूली बगड़ियान ने 59 रन बनाए, जिसके बाद लहराकलां की टीम 58 रन पर ही सिमट गई। विजेता टीम को 41,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई, जबकि रनरअप टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी मिली।
विज्ञापन

मैन ऑफ द सीरीज को 5,100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को 2,100 रुपये और ट्रॉफी दी गई। मैच का शुभारंभ जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि एडवोकेट सुभाष खिचड़ ने किया, जबकि समापन ढाणी ईशर के सरपंच मोहित खिचड़ और ब्लॉक समिति सदस्य सरदार दरबारा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें