फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी से मुक्त होगी चिल्ली

Wed, 28 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ली के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद के प्लान से तो यही लग रहा है। ताजा अपडेट में ये बात निकल कर सामने आई है कि चिल्ली के अंदर का सारा गंदा पानी बाहर निकालकर उसमें नहरी पानी भरा जाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, भविष्य में चिल्ली के अंदर शहर का गंदा पानी न जाए, इसके प्रबंध भी नगर परिषद के अधिकारी जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से करने जा रहे हैं।

जनस्वास्थ्य विभाग की मदद लेगी नगर परिषद, ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा गंदा पानी
नगर परिषद अधिकारियाें की मानें तो चिल्ली के अंदर का सारा गंदा पानी निकालकर उसको वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा।

इसके अलावा नगर परिषद प्रशासन जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ऐसी व्यवस्था करेगा कि शहर का गंदा पानी जो पहले चिल्ली में आता था, वो चिल्ली में आने की बजाए चिल्ली के साथ बनाई जाने वाली ड्रेन के रास्ते माजरा रोड पर बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाए।
विज्ञापन


नहरी पानी से गुलजार होगी चिल्ली
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन की कोशिश चिल्ली का सारा गंदा पानी निकालकर इसको नहरी पानी से भरने की रहेगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग से बातचीत भी अंतिम दौर में बताई गई है।

नहरी पानी चिल्ली में डालने के पीछे नगर परिषद के अधिकारियों का तर्क है कि इससे चिल्ली का पानी साफ-सुथरा दिखेगा तो यहां पर सैलानी भी ज्यादा आएंगे। फिलहाल इसका पानी काफी दूषित है।

बोटिंग का भी ले सकते हैं मजा
दूसरा नगर परिषद के अधिकारी यहां पर बोटिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में साफ सुथरा पानी होने पर ही यहां पर बोटिंग को सैलानी पसंद करेंगे। इसलिए भी यहां के गंदे पानी को ड्रेन के रास्ते वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजने के लिए नगर परिषद के अधिकारी विशेष प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें