फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के शव नहर से मिले, महिला अब भी लापता

Mon, 12 May 2014 12:15 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलकनगर से दो बच्चों के साथ लापता विवाहिता का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि दोनों बच्चों के शव अलग-अलग नहरों से बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि पुलिस और परिजनों के भरपूर प्रयासों के बावजूद महिला का तो अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, मगर दोनों बच्चों के शव विभिन्न नहरों में मिले हैं। पुलिस दोनो बच्चों के शवाें को लेने के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

        एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी मोहनलाल की 35 वर्षीय पत्नी कमलेश देवी 8 मई को दोपहर बाद अपने सवा साल के बेटे जिगर को दवा दिलवाने के लिए घर से निकली थी। उस समय उसका 8 साल का बेटा भावुक भी उसके साथ था। शाम 6 बजे एसडीएम कार्यालय में कार्यरत मोहनलाल को फोन पर कमलेश के घर वापस न आने की सूचना मिली। इस पर मोहनलाल, उसके परिजन व कमलेश के परिजनों ने मिलकर सभी स्थानों पर कमलेश व बच्चों की तलाश की लेकिन वे कहीं नहीं मिले।
        इस पर मोहनलाल ने कमलेश व बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट शहर थाने में दर्ज करवाई। बृहस्पतिवार से ही पुलिस ने सभी नहराें, रेलवे स्टेशनों व अन्य खुले स्थानों पर लापता महिला व बच्चों की तलाश शुरू कर दी तथा अन्य पुलिस स्टेशनों को सूचित कर दिया जबकि परिजनों ने सभी नजदीकी व दूरदराज के रिश्तेदारों से फोन पर पूछताछ की। तीन दिन से लापता कमलेश व बच्चों की तलाश जोर-शोर से की जा रही थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें