फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने प्रधानमंत्री से सीखे परीक्षा के तनाव को दूर करने के गुर

विज्ञापन
फतेहाबाद के एक स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी का संदेश देखते सरकारी स्कूल के बच्चे। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। बोर्ड परीक्षाओं से ऐन पहले विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश ‘परीक्षा पर चर्चा’ सोमवार को जिलेभर के स्कूलों में प्रसारित किया गया। सरकारी स्कूलों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई थी। अधिकतर स्कूलों में बड़ी स्क्रीन एवं एजुसेट के माध्यम से बच्चों ने पीएम मोदी के संदेश को सुना तो कहीं पर एजुसेट में खराबी के चलते अध्यापकों के मोबाइल के माध्यम से भी बच्चों ने पीएम मोदी की सलाह को सुनकर उस पर अमल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया था। फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कई छात्राओं से इस संदेश के बाद बातचीत की गई तो छात्राओं ने माना कि पीएम मोदी के इस संदेश से विद्यार्थियों में परीक्षाओं को लेकर तनाव व अन्य परेशानियां दूर करने में मदद मिलेगी।
यह कहना है विद्यार्थियों का
पीएम सर ने कहा कि प्रत्येक घर में एक कमरा ऐसा हो, जहां पर टेक्नोलॉजी को न आने दिया जाए। इस कमरे में हम किताबों के साथ जा सकते हैं और रह सकते हैं। ये कदम उठाया जा सकता है और इससे निश्चित तौर पर मोबाइल पर हमारी निर्भरता कम होगी, जिससे परीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

- कल्पना, छात्रा।
प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से दिनभर में एक-दो घंटे टेक्नोलॉजी से दूर रहने की सलाह दी है। इससे हमें अपने परिजनों व दोस्तों के साथ समय बिताकर पढ़ाई पर सार्थक चर्चा करने में मदद मिलेगी।
- सीमा, छात्रा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दूसरों को देखकर नहीं, बल्कि अपने अंदर की क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें। ये बहुत महत्वपूर्ण बात है। हम अक्सर बड़े लोगों को देखकर उनकी तरह बननी का प्रयास करते हैं। इस चक्कर में हम अपने आप को बिल्कुल भूल ही जाते हैं। पीएम सर की ये बात काफी पसंद आई।
- सोनिया, छात्रा।
परीक्षा को लेकर मैं हमेशा टेंशन में रहती थी। लेकिन आज जब पीएम सर ने कहा कि परीक्षा एक महज पड़ाव है, ये मंजिल या अंत नहीं है। मुझे ये बात पसंद आई कि परीक्षा को लेकर अत्यधिक तनाव से दूर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

- रिमझिम, छात्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें