फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे और युवा, 28 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बुधवार को 28 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 16 स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 122 तक पहुंच गया है। राहत ये है कि किसी भी कोरोना संक्रमित को अभी तक अस्पताल में दाखिल करवाने की जरूरत नहीं पड़ी है। जिले में सभी 122 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चे और युवा सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए बुलेटिन के मुताबिक फतेहाबाद में कोरोना संक्रमण के 7, टोहाना में एक, रतिया में 12, भट्टू में 4 और भूना व जाखल में 2-2 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे और युवा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इसके अलावा कोरोना के सबसे ज्यादा केस फतेहाबाद शहरी क्षेत्र में मिले हैं। पिछले 9 दिनों में जिले में 155 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले के गांव हसंगा में 13 वर्षीय लड़की, रतिया के नगर पालिका के पास 26 वर्षीय युवक, धोलू में 20 वर्षीय युवक, भूना में 20 वर्षीय युवती, निजी अस्पताल में 20 वर्षीय महिला कर्मचारी, फतेहाबाद के रामपुरा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद के सतीश कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक, एमपी रोही निवासी 24 वर्षीय युवक, फूलां में 15 वर्षीय लड़की, ठाकर बस्ती निवासी 36 वर्षीय युवती, बनगांव निवासी युवक, फतेहाबाद के गोलकोठी निवासी युवक, नहर कॉलोनी निवासी युवक, किरढान निवासी युवक, फतेहाबाद निवासी 8 वर्षीय लड़की कोरोना संक्रमित मिले हैं।
निजी अस्पताल में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी मची थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवा चुका है। इसके अलावा बुधवार को फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट की शुरूआत की गई है। सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने 200 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट की शुरूआत की। इस दौरान अस्पताल संचालक डॉ. अंशुल सहगल, डॉ. अमित आहुजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

3373 ने लगवाया टीका, 54 ने बूस्टर डोज लगवाई
जिले में बुधवार को 3373 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इसमें 54 ही पात्रों ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई है। इसमें 26 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 60 साल से ऊपर के 228, 45 से 59 आयु वर्ग के 558, 18 से 44 आयु वर्ग के 2059 और 500 किशोरों ने टीका लगवाया है। जिले में अब तक 6.52 लाख पात्रों ने पहली और 4.23 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
फील्ड में कोरोना का सैंपल लगी टीम
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर शहर में रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी है। मोबाइल टीम फील्ड में रोजाना 150 से 200 कोरोना सैंपल लेगी। जिले में बुधवार को 713 कोरोना सैंपल लिए गए। इसमें 218 सैंपल रैपिड एंटीजन के लिए गए है। लैब से अभी 707 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें