फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 25 जनवरी को टोहाना शहर को 2 करोड़ 79 लाख रुपये की सौगात देंगे पंचायत मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली की ओर से वीरवार को टोहाना शहर में करीब 2 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ ने बताया कि पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा शहर के वार्ड नंबर 3 में 24.66 लाख की लागत से बनी नैन डेयरी वाली गली, वार्ड तीन में ही 20 लाख की लागत से बनी फकीरचंद से रमेश के घर तक की गली, वार्ड नंबर 4 में 12.43 लाख रुपये से बलदेव से लकी बत्रा के घर तक गली, वार्ड 4 में 7.26 लाख की लागत से मास्टर सुरजीत के घर वाली गली, वार्ड नंबर 7 में शास्त्री बाजार से चौखंडी मोहल्ला तक 18.56 लाख रुपये की लागत से, वार्ड नंबर 15 में 14.84 लाख की लागत से राजेंद्र खोबडा वाली गली, वार्ड नंबर 15 में दस लाख की लागत से जगदीश सिंह के घर से ईश्वर सिंह के घर तक गली, वार्ड नंबर 16 में 24.75 लाख रुपए से मिर्ची होटल वाली गली, वार्ड नंबर 16 में पीर से सुरेंद्र मित्तल के घर तक 11.63 लाख रुपये से, वार्ड नंबर 17 में 9.63 लाख रुपये से मामूराम वाली गाली, वार्ड नंबर 18 में 10.18 लाख से रामपाल गोस्वामी वाली गली, वार्ड नंबर 21 में 16.73 लाख से रोहित भाटिया वाली का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान रेलवे रोड पर 97.41 लाख की लागत से सेंट्रल वर्ज कार्य का भी शुभारंभ पंचायत मंत्री करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें