फतेहाबाद। अग्रवाल कॉलोनी निवासी एक युवक सेे क्रेडिट कार्ड का ऑफर रद्द करवाने के नाम पर 72,487 रुपये की ठगी का केस साइबर अपराध थाना पुलिस ने दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अग्रवाल कॉलोनी निवासी संगीत जैन ने बताया कि वह दुकानदार हैं। 21 सितंबर 2024 को वाट्सअप पर फोन आया कि क्रेडिट कार्ड नेशनल से इंटरनेशनल का ऑफर आया है। उन्होंने इससे मना कर ऑफर रद्द करने के लिए कह दिया। उसने वाट्सअप पर लिंक भेज दिया। लिंक खोलकर यस कर दिया गया और फिर इंडसइंड बैंक की एप खुलवाकर कहा कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन शून्य और तीन लाख कर दो। उसे शक हुआ और फोन काट दिया। बैंक में जाकर पता चला कि 72,487 रुपये कट गए हैं। वाट्सअप पर जो लिंक भेजा था उसे डिलीट भी कर दिया गया।