फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रेडिमेड कपड़े के कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर साढ़े 49 हजार रुपये ठगे

Thu, 14 Nov 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रेडिमेड कपड़े के कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर चार मरला कॉलोनी निवासी युवक दीपक मेहता से साढ़े 49 हजार रुपये ठग लिए गए। मामले को लेकर शहर पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने आरोपी साक्षी अग्रवाल, रिया और एसके पांडे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीपक मेहता ने बताया कि उसने टाटा जयूडियो ट्रेट लिमिटेड बांद्रा की फ्रेंचाइजी (रेडिमेड कपड़े) का शोरूम खोलने के लिए कंपनी के दिए नंबर पर संपर्क किया। कंपनी के कर्मचारी ने खुद का नाम साक्षी अग्रवाल बताया और कहा कि पहले कंपनी की शर्तों के लिए मेल के माध्यम से फार्म भेजा जाएगा। उस फार्म को भरकर वापस भेज दें, फिर वे उसे चेक करेंगे। दिए गए निर्देशों के बाद उसने फार्म भरकर वापस भेज दिया गया।
इसके बाद कंपनी के अन्य कर्मचारी जिसने खुद का नाम रिया बताया और कहा कि कंपनी के खाता नंबर में पहले आरटीजीएस के माध्यम से 49,500 रुपयेजमा करवा दें। आरोपी रिया के कहने पर उक्त राशि जमा करवा दी गई। इसके बाद एक अन्य कर्मचारी का फोन आया और उसने खुद का नाम एसके पांडे बताया और कहा कि कंपनी के नियम अनुसार पांच लाख रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। इतनी राशि देने में असमर्थता जताई और मना कर दिया। इसके बाद पहले दी गई राशि वापस मांगी तो आरोपी रिया ने कहा कि 45 दिन में वापस आ जाएगी। लेकिन 45 दिन तक राशि वापस नहीं आई और जब तीनों नंबरों पर संपर्क किया गया तो वह बंद मिले। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें