फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डेंगू के चार नए केस मिले, स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को सर्वे बढ़ाने के निर्देश दिए

Thu, 14 Nov 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू मरीज लगातार मिल रहे हैं। वीरवार को चार नए मामले आए हैं। जिले में आंकड़ा डेंगू मरीजों का आंकड़ा 83 तक पहुंच गया है। वर्ष 2023 में डेंगू के 89 केस मिले थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को सर्वे बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव दहमान निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग, जाखल के मॉडल टाउन निवासी 50 वर्षीय महिला, गांव अयाल्की निवासी 32 वर्षीय युवक और टोहाना के वार्ड 10 निवासी 26 वर्षीय युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है। हालांकि जिले में फतेहाबाद शहर में सबसे ज्यादा डेंगू केस मिले हैं। बुधवार को शहर में मिले तीन केसों के घर व आसपास क्षेत्र में टीम ने सर्वे किया।
- जिले में ये रही है मलेरिया की स्थिति
वर्ष मलेरिया केस मिले
2014 368
2015 107
2016 59
2017 42
2018 2
2019 5
2020 0
2021 1
2023 2
2024 2

मलेरिया के ये हैं लक्षण
- सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार आना
- सिर में तेज दर्द होना, शरीर में दर्द होना
- बुखार उतरते समय शरीर का पसीना-पसीना होना
-
मलेरिया से बचाव के ये हैं उपाय
- घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, गड्ढों को मिट्टी से भर दें
- सप्ताह में एक बार कूलर, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, टंकी, फ्रिज की को सुखाकर ही पानी भरें
- प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस जरूर बनाएं।
- मच्छरदानी का प्रयोग करें

इन आठ साल में यहां मिले डेंगू मरीज
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 83
-
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
-
18 जगह मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को सर्वे के दौरान लारवा मिल रहा है। वीरवार को 18 जगहों पर लारवा मिला है। अब तक जिले में 2840 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
- जिले में डेंगू को लेकर स्थिति काबू में है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहने। अगर डेंगू को लेकर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें