फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कैंचुआ फार्म का एक करोड़ का लोन पास करवाने के नाम पर 15.35 लाख रुपये ठगे

Fri, 01 Nov 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अहरवां निवासी युवक से कैंचुआ फार्म का एक करोड़ का लोन पास करवाने के नाम पर 15.35 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने एक लाख रुपये नकद और 14.35 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन द्वारा लिए। मामले को लेकर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने हरजिंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी रतिया निवासी अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरजिंद्र सिंह ने बताया कि दो माह पहले रतिया निवासी अमनदीप से मुलाकात हुई थी। इस दौरान इस दौरान उसने कहा कि वह कैंचुआ फार्म के लिए एक करोड़ का लोन पास करवा देगा। इसमें 80 फीसदी की सब्सिडी मिल जाएगी। इसको लेकर आरोपी ने एक लाख रुपये नकद और जमीन की फर्द, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज सात जुलाई को ले लिए।
आरोपी ने कहा कि लोन पास करवाने के लिए गारंटर की जरूरत होती है जिसके साथ लेनदेन किया होना चाहिए। आरोपी को झांसे में लेकर खुद को गारंटर बनने की बात कही और अलग-अलग दिन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा ली। आरोपी ने एक लाख रुपये नकद और 14.35 लाख रुपये ऑनलाइन ले लिए। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।

01जेएनडी01: जिला कारागार में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते हुए। स्रोत जेल प्रशासन

01जेएनडी01: जिला कारागार में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते हुए। स्रोत जेल प्रशासन

01जेएनडी01: जिला कारागार में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते हुए। स्रोत जेल प्रशासन

01जेएनडी01: जिला कारागार में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते हुए। स्रोत जेल प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें