फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साढ़े चार साल बाद हुआ बदलाव, पूर्व विधायक के भतीजे रविंद्र बैनीवाल बने जजपा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
रविंद्र बैनीवाल, नवनियुक्त जजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
फतेहाबाद। अपने स्थापना के साढ़े चार साल बाद आखिरकार जननायक जनता पार्टी ने अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। सुरेंद्र लेगा की जगह अब भट्टू क्षेत्र के गांव ठूइयां निवासी पूर्व सरपंच रविंद्र बैनीवाल को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 56 वर्षीय रविंद्र बैनीवाल भट्टू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे रणसिंह बैनीवाल के भतीजे हैं। रविंद्र साल 2016 से 2022 तक गांव ठूइयां के सरपंच रहे थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 9 दिसंबर 2018 को इनेलो से अलग होने के बाद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जजपा की स्थापना की थी। तब से सुरेंद्र लेगा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी।

जिले से ही प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी फतेहाबाद जिले से ही संबंध रखते हैं। उनका गांव टोहाना विधानसभा क्षेत्र में मामुपुर है। निशान सिंह टोहाना से इनेलो की टिकट पर विधायक भी रह चुके हैं। निशान सिंह को हाल ही में दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


सत्ता में आने के बाद संगठन पड़ गया कमजोर
हालांकि, एक साल में ही जजपा भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार बनाने में सफल हो गई। मगर उसके बाद संगठन में मजबूती नहीं रह सकी। सत्ता में आने के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के ही कई करीबी पार्टी छोड़कर चले गए। नए जिलाध्यक्ष के समक्ष पार्टी को विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के साथ-साथ संगठन की मजबूती बनाने की भी चुनौती रहेगी।

चाचा ने प्रो. संपत सिंह को दी थी शिकस्त
जजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र बैनीवाल के चाचा रणसिंह बैनीवाल ने प्रदेश के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह को हराया था। उस समय भट्टू विधानसभा क्षेत्र होता था। साल 1980 के उपचुनाव में रणसिंह बैनीवाल ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और तब इनेलो के उम्मीदवार प्रो. संपत सिंह को हराया था। हालांकि, बाद में प्रो. संपत सिंह ने भी रणसिंह बैनीवाल को हराकर बदला ले लिया था।

नए जिलाध्यक्ष का चयन हम सबकी सलाह के बाद ही हुआ है। नए जिलाध्यक्ष को हमारी ओर से शुभकामनाएं हैं। उनका हर कार्य में पूरा सहयोग करेंगे।
सुरेंद्र लेगा, पूर्व जिलाध्यक्ष, जजपा


संगठन पहले से ही मजबूत हैं। अब भी सभी साथी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करके ही नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। निश्चित रूप से जो जिम्मेदारी मिली है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

रविंद्र बैनीवाल, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें