फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पॉलिथीन का प्रयोग करने पर 3 दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 05 Dec 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में चालान करने पर नगरपालिका की टीम का विरोध करते दुकानदार।
विज्ञापन
भूना। नगरपालिका की टीम ने बुधवार को पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस अभियान के तहत उकलाना रोड व पुराना बाजार एरिया तक पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले तीन दुकानदारों के चालान किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ दुकानदारों ने नगरपालिका की टीम की कार्रवाई का विरोध भी किया। नगरपालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को भविष्य में पॉलिथीन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी। मुख्य सफाई निरीक्षक सोनू वर्मा व सत्यवान तथा कर्मचारी भूप सिंह के नेतृत्व में एक टीम बुधवार को उकलाना रोड पर पहुंची। यहां पर किरयाणा व सब्जी विक्रेताओं की ओर से धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा था। इस दौरान तीन दुकानदारों के चालान किए गए और उन पर जुर्माना किया गया।
नगरपालिका कर्मचारी भूप सिंह ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर सरकार ने पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है।
मगर फिर भी कई दुकानदार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इसलिए नगरपालिका की टीम ने बुधवार को शहर के कई एरिया में दुकानों में जाकर जांच की तो तीन दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करते हुए पाया गया। इसलिए उनके विरुद्ध नियमों अनुसार कार्रवाई करके चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूप सिंह ने बताया कि 100 ग्राम तक 500 रुपये, 101 से 500 ग्राम तक 1500 रुपये, 501 ग्राम से 1 किलो तक 3000 रुपये का जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें