फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: केंद्रों पर कल होगा प्रमाणित सरसों बीज का वितरण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन के तहत रबी सीजन में सरसों की खेती को बढ़ावा देने के लिए बुधवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रमाणित सरसों बीज वितरित किया जाएगा। द भट्टूकलां किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड और स्मार्ट किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, हसंगा की ओर से किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार ने बताया कि बीज की आपूर्ति राष्ट्रीय बीज निगम करेगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की योजना के तहत किसानों को प्रमाणित सरसों बीज उपलब्ध करवाकर उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
योजना के अंतर्गत करीब दो हजार किसानों को प्रति किसान 2.5 एकड़ के हिसाब से कुल पांच हजार एकड़ में बुवाई के लिए बीज वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। स्मार्ट किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, हसंगा किसानों तक प्रमाणित बीज पहुंचाने के लिए मूल्य शृंखला भागीदार के रूप में कार्य कर रही है। बीज लेने के इच्छुक किसानों को आधार कार्ड और पिछली फसल के पंजीकरण की प्रति साथ लेकर बीज केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


मिट्टी की निशुल्क जांच भी होगी
योजना के तहत बीज वितरण के साथ मिट्टी की जांच और मृदा स्वास्थ्य कार्ड से संबंधित गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। कृषि विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जिले में प्रमाणित सरसों बीज वितरण और सरसों प्रदर्शन कार्यक्रम से जुड़े किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के तहत मिट्टी की जांच की जाएगी। इससे किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता और उसमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी मिल सकेगी। इसके आधार पर किसान फसल की जरूरत के अनुसार उर्वरकों का उपयोग कर सकेंगे।

:: किसान को सरसों की बुवाई से पहले मिट्टी की जांच करवाने और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार खेती करें। प्रमाणित बीज के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान सरसों की पैदावार बढ़ाने के साथ खेती की लागत को बेहतर ढंग से प्रबंधित कर सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. विनोद फोगाट, उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें