फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 139 स्कूलों में विद्यार्थियों का दक्षता स्तर जांचेगा सीबीएसई

विज्ञापन
फतेहाबाद स्थित राजकीय कन्या आदर्श विद्यालय। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्कूली बच्चों के दक्षता स्तर को जांचने की तैयारी की जा रही है। जिले के 139 स्कूलों में पठन-पाठन की गुणवत्ता को लेकर सीबीएसई द्वारा सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे में कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे आयोजित किया जाता है। इस बार इस सर्वे का संचालन सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। इस उपलब्धि सर्वे के द्वारा केंद्र सरकार हर राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों के 4 कक्षाओं के बच्चों का सैंपल सर्वे कर यह पता लगाएगी कि उनकी शैक्षिक उपलब्धि क्या है। खास तौर पर उम्र और कक्षा के लिहाज से ज्ञानार्जन के स्तर को केंद्र सरकार अपने पैमाने पर कसेगी और प्रतिफलों के आधार पर उनके शैक्षिक उन्नयन के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रयास करेगी।
इन विषयों को लेकर होगा सर्वे
सर्वे कक्षा 3,5,8 और 10 के लिए आयोजित की जाएगी। इन कक्षाओं में भाषा, गणित, ईवीएस, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय से संबंधित सर्वेक्षण होगा। पिछले दो साल से कोरोना ने पठन-पाठन को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षित होंगे चयनित पर्यवेक्षक
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में भागीदारी निभाने वाले पर्यवेक्षकों को सर्वे से पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। सीबीएसई निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा जिले में नियुक्त जिला समन्वयक से पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और प्रशिक्षण बारे में निर्देश दिए।
कोट
सर्वे जिले के 139 विद्यालयों में किया जाना है इसके तहत जिले में 210 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। जिनमें डाइट, बीरपी, एबीआरसी, निजी कॉलेज के स्टाफ, सरकारी विद्यालयों के क्लर्क शामिल है। विद्यालयों को सर्वे की तैयारी हेतु निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

- वेद दहिया, जिला परियोजना संयोजक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें