फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा : जिले में 14 केंद्रों पर आठ हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

Sun, 15 Feb 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए सीबीएसई की तरफ से जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर ज्यादा दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

सीबीएसई की तरफ से टोहाना, रतिया, फतेहाबाद, भूना और भट्टूकलां क्षेत्र में केंद्र बनाए हैं। कक्षा दसवीं और बारहवीं की जिले में 8 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं का संचालन सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 के तहत धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
ये परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 अप्रैल तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित होंगी। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के हथियार ले जाने, किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रखने, वाहन पार्क करने, सभी प्रकार के यंत्र जो वाई फाई या ब्लूटूथ से जुड़ते हो के प्रयोग, परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में लाउडस्पीकर के प्रयोग तथा गैर कानूनी रूप से एकत्रित होने और अन्य अवांछित गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के अनुसार दंड का भागीदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें