फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दंपती पर करीब 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, काबू

Sat, 14 Feb 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी सौदे में शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दंपती को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी प्रेमचंद और उसकी पत्नी कमलेश देवी की गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि एसबीआई का लोन होने के बावजूद मकान का सौदा कर दिया और पौने 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोप है कि रजिस्ट्री के दौरान तहसील में पेश भी नहीं हुए।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि डीसी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसने 5 मरला 4 सरसाई के एक मकान का सौदा अग्रवाल कॉलोनी निवासी कमलेश देवी के साथ 14 मई 2025 को कुल 69 लाख 51 हजार रुपये में किया था।
उसने 15 लाख रुपये चेक के माध्यम से, 3 लाख 75 हजार रुपये नकद अदा किए थे। रजिस्ट्री की तारीख 25 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। आरोप है कि इकरारनामे में मकान को पूर्णतः कर्जमुक्त दर्शाया गया, जबकि उक्त मकान पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 17 लाख रुपए का लोन बकाया था। निर्धारित तारीख को आरोपी रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील कार्यालय में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कथित रूप से धोखाधड़ी की नीयत से राशि प्राप्त की और बाद में रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। शिकायत एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर थाने में 21 अक्तूबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेमचंद और उसकी पत्नी कमलेश देवी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें