फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म बनाकर 24 करोड़ रुपये के बोगस बिल काटने के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अशोक नगर में कागजों में फर्म बनाकर करोड़ों के बोगस बिल काटने के मामले में क्राइम ब्रांच हिसार की टीम ने आरोपी सिरसा के कीर्ति नगर निवासी बजरंग गोयल को पकड़ा है।
विज्ञापन

मामले में शहर पुलिस ने कराधान विभाग की ईटीओ की शिकायत पर फर्म के संचालक जितेंद्र के खिलाफ 22 जुलाई 2019 को धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया था। तत्कालीन आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त वीके शास्त्री की टीम ने मौके पर जाकर जांच की थी। कागजों में दिखाई गई जगह पर खाली बिल्डिंग मिली थी। अब क्राइम ब्रांच की टीम ने बोगस बिल काटने में शामिल आरोपी बजरंग गोयल को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच की टीम बोगस बिल काटने के मामलों की जांच कर रही है। अब से पहले करीब आठ आरोपी अलग-अलग दर्ज मामलों में पकड़े जा चुके हैं। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में ईटीओ सुमन देवी ने बताया था कि मैसर्ज बजरंग एग्रो फूड शॉप के संचालक जितेंद्र सिंह ने कराधान विभाग को लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। फर्म को जीएसटी नंबर जारी होने के बाद संचालक ने कागजों में ही फर्म चला ली और दिल्ली से कॉटन और स्क्रैप की खरीद दिखाकर 542 बिल अलग-अलग फर्मों को काट दिए। बिना ई-वे बिल काटे बिलिंग भी कर दी। फर्म ने 24 करोड़ 63 लाख 92 हजार 43 रुपये के बोगस बिल काटकर 1 करोड़ 92 लाख 19 हजार 675 रुपये की जीएसटी की चपत लगा दी। जांच के लिए जब कराधान विभाग की टीम पहुंची तो बजरंग एग्रो फूड शॉप के नाम से कोई फर्म नहीं मिली थी। रिकॉर्ड चेक करने पर 542 बोगस मिल मिले, जोकि 24 करोड़ रुपये के काटे हुए थे। फर्म ने दिल्ली से माल की खरीद दिखा रखी थी और इसके बाद अलग-अलग जगह माल बेच रखा है, लेकिन ई वे बिल नहीं काटा और न ही टैक्स भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें