फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाखापट्नम से गांजा लाने के लिए 50 हजार रुपये किराए पर की थी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खाराखेड़ी के पास दो क्विंटल गांजा के साथ पकड़े गए तस्करों के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी तस्करों ने विशाखापट्टनम से गांजा लाने के लिए 50 हजार रुपये में आरोपी भूना निवासी रामनिवास से किराये पर गाड़ी ली थी। रामनिवास को तस्करों ने 20 हजार रुपये एडवांस दिए थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने आरोपी रामनिवास से 15 हजार रुपये बरामद कर लिए। रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार को पकड़े गए आरोपी तस्कर भूना निवासी रामनिवास और भट्टू निवासी धर्मबीर को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में फिलहाल पुलिस को अन्य तस्करों की तलाश जारी है। मामले के मुताबिक सीआईए ने गांव खाराखेड़ी के पास नाकेबंदी करके कार से दो क्विंटल एक किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया था। पकड़े गए आरोपी रामनिवास और धर्मबीर ने बताया था कि वह विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आ रहे थे। तीन अन्य साथियों ने हिसार तक पायलेट किया था। पुलिस ने तस्करी में शामिल आरोपी नवीन उर्फ निट्टू, कुलदीप उर्फ फिग्गो और हिमांशु के खिलाफ भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें