फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकानदार से तेजधार हथियारों के बल पर 25 हजार की नकदी लूटी

विज्ञापन
रतिया लूट की जानकारी देते हुए दुकानदार
विज्ञापन
रतिया। शहर के फतेहाबाद रोड पर वीरवार देर रात्रि दो तेजधार हथियारबंद युवकों ने एक किराना स्टोर के मालिक को धमकी देकर गल्ले में रखी 25 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। दुकानदार ने इसकी शिकायत रात को ही पुलिस को कर दी। जिसके बाद सिटी थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद रोड पर कंसल किराना स्टोर के संचालक दीपक कंसल ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को लगभग 9 बजे अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उसकी दुकान में आए और उनसे करियाना का कुछ सामान मांगने लगे। दीपक ने बताया कि जब वह सामान दिखाने लगा तो अचानक दोनों युवकों ने उसकी दुकान का शटर अंदर से बंद कर दिया और उसे धमकी देते हुए गल्ले में पड़े हुए लगभग 25000 रुपये की नकदी लूट ली और उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। कुछ समय के लिए वह डर गया और थोड़ी देर बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस के सिटी थाना अध्यक्ष जय सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे के और दुकानदार से जानकारी ली इसके साथ ही उन्होंने आसपास के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी जांच किया। जिसमें दिखाई दे रहे थे कि दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और कुछ देर बाद ही नकदी छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना अध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि एक दुकानदार से लूटपाट की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें