फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोर मिल से घर लौट रहे मुनीम से बाइक सवार छीन ले गए 2 लाख 60 हजार रुपये

विज्ञापन
घायल मुनीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
डांगरा रोड स्थित गोयल फ्लोर मिल में कार्यरत मुनीम से बुधवार रात को घर जाते समय मोटरसाइकिल सवार दो युवक मारपीट कर 2 लाख 60 हजार की नकदी छीन ले गए। पुलिस ने मुनीम के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुनीम को नागरिक अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवा गली निवासी तरुण डांगरा रोड स्थित गोयल फ्लोर मिल में मुनीम के पद पर कार्यरत है। बुधवार रात करीब सवा नौ बजे वह स्कूटी पर बैग में 2 लाख 60 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था। इस दौरान मुंह ढककर आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के ने डंडे से तरुण पर हमला करते हुए कहा कि जो कुछ है, उसे दे दो। जब रुपये देने से इनकार कर दिया तो उसके सिर पर हमला किया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच बदमाश बैग लेकर भाग गए। उसने बताया कि घायल अवस्था में वह मेहता फ्लोर मिल में चला गया और वारदात के बारे में फ्लोर मिल मालिक व परिजनों को बताया। कुछ समय बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया। सूचना पाकर आए जांच अधिकारी भाल सिंह ने उसके बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। मुनीम के सिर में चोट आने से टांके आए हैं।
तीन साल से कर रहा है मिल में काम : तरुण ने बताया कि वह तीन साल से इस फ्लोर मिल में काम कर रहा है और कई बार काम अधिक होने के चलते रात को लेट हो जाता है। उसने बताया कि गांव कन्हड़ी निवासी चालक जयवीर मिल में लगा हुआ है और रात को वह 2.60 लाख की पेमेंट लेकर आया था। इसके बाद वह पेमेंट को बैग में डालकर घर लेकर आ रहा था, ताकि सुबह मालिकों को सौंप देगा।
विज्ञापन

गोयल फ्लोर मिल के मुनीम तरुण जब रात को कैश लेकर घर आ रहा था तो दो बाइक सवार युवकों ने मारपीट के बाद बैग छीन लिया और फरार हो गए। बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। -सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें