फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में नहीं रुक रहे फसल अवशेष जलाने के मामले, 38 किसानों की लाल एंट्री दर्ज

Sun, 03 Nov 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव इंदाछोई में फसल अवशेष में लगी आग को बुझाता कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन की ओर से सख्ती जारी है लेकिन बावजूद इसके अब तक 38 किसानों की रिकाॅर्ड में लाल एंट्री दर्ज की जा चुकी है। प्रशासन को हरसैक के जरिए ही अभी तक 67 से ज्यादा जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाए जाने की सूचनाएं मिल चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इनमें से 52 जगहों पर ये घटनाएं चिह्नित की हैं। जिनमें से 14 किसानों पर प्रशासन की ओर से पुलिस में मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। वहीं पिछले चार दिनों में 23 स्थानों पर फसल अवशेष जलाएं गए हैं। रविवार को पांच जगहों पर अवशेष जलाने की सूचना हरसैक से मिली है। हालांकि शनिवार को फसल अवशेष में आग लगाए जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिले में फसल अवशेष जलने के कारण रविवार को औसतन एक्यूआई 217 दर्ज किया गया वहीं अधिकतम एक्यूआई 331 दर्ज हुआ। जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

:: इस बार जिले में फसल अवशेष जलाने के मामलों में कमी आई है। ऐसे में किसानों को पराली प्रबंधन करने में सरकार और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
-डॉ. राजपाल तकनीकी सहायक कृषि विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें