फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: करोड़ों का चावल गबन करने के मामले में राइस मिल संचालक व चार गारंटरों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पुलिस ने करोड़ों रुपये कीमत के चावल का गबन करने के आरोप में राइस मिल संचालक व चार गारंटरों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हैफेड के जिला प्रबंधक की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हैफेड के जिला प्रबंधक ने बताया कि विभाग द्वारा मै. गुरु गोविंद सिंह राइस मिल को धान की कस्टम मिलिंग के लिए 35,998 क्विंटल धान दिया गया था। इसमें से राइस मिलर्स द्वारा 67 प्रतिशत के हिसाब से चावल निकाल कर एफसीआई में कस्टम माइल्ड चावल के रूप में देना जरूरी था।
उन्होंने शिकायत में बताया कि हैफेड के प्रधान कार्यालय द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार राइस मिल संचालक द्वारा 2,973 क्विंटल चावल कम दिया गया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 35 लाख 68 हजार 40 रुपये बनती है। जिला प्रबंधक ने बताया कि मिलर अमरवीर सिंह प्रोपराइटर द्वारा धान का गबन किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि मिलर के गारंटर प्रमोद कुमार, जसप्रीत सिंह, शुभम कुमार व वासुदेव जैन थे। मगर अब करोड़ों रुपये का चावल न दिए जाने के कारण इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने हैफेड के जिला प्रबंधक की शिकायत पर संचालक व गारंटरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें