फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एएसआई और शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 07 Jun 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। पुलिस ने एएसआई सूरजमल और शिक्षक सुखबीर दहिया के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों पर गांव चौबारा में सरपंच जोगिंदर सिंह के चचेरे भाई राजेश ओला और उसके दोस्त सुखबीर सिवाच के साथ मारपीट और आठ हजार रुपये छीनने का आरोप है।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि 5 जून की रात करीब सवा आठ बजे वह और उसका दोस्त सुखबीर गांव दहमान से चौबारा आ रहे थे। रास्ते में गाड़ी रोककर पेशाब कर रहे थे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए। एक के हाथ में लाठी थी। उन्होंने खुद को सीआईडी से बताया और गाड़ी की तलाशी लेने की बात कही। राजेश ने गाड़ी की चाबी दे दी। गाड़ी की तलाशी में कुछ नहीं मिला।

इसके बाद दोनों ने उसकी जेब से आठ हजार रुपये और सैमसंग का मोबाइल फोन निकाल लिया। विरोध करने पर एक ने पिस्तौल की बट से मारा, दूसरे ने लाठी से हमला किया। इस दौरान राजेश की दो तोले सोने की चेन भी गिर गई। राजेश ने बताया कि दहमान गांव के हांसी पुलिस में एएसआई सुरजमल दहिया और अध्यापक सुखबीर सिंह दहिया ने हमला किया है। दोनों सरकारी नौकरी में हैं और घटना के समय दोनों ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि जाते समय आरोपी मोबाइल फोन वापस दे गए। इसके बाद राजेश ने अपने चचेरे भाई सरपंच जोगिंदर सिंह ओला को बुलाया। जोगिंदर उसे सरकारी अस्पताल भूना लेकर गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने राजेश ओला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, दहमान निवासी अध्यापक सुखबीर दहिया व सूरजमल दहिया ने उन पर लगे आरोप मनगढ़ंत एवं निराधार बताएं हैं। आरोप लगाने वाले ही शराब के नशे में धुत थे। वे सड़क पर गिरने से घायल हुए हैं। सूरजमल ने कहा कि वह मौके पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें