फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इग्नू की परीक्षाएं 15 हजार परीक्षार्थी दो शिफ्टों में देंगे, 12 से होंगी शुरू

Sat, 07 Jun 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेडास्त्रोत लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की परीक्षाएं 12 जून से शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए फतेहाबाद के राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में केंद्र बनाया गया है। यहां पर करीब 15 हजार परीक्षार्थी सुबह और शाम की शिफ्ट में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए केंद्र की तरफ से 32 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 12 नॉन टीचिंग स्टाफ भी तैनात किया गया है। अधिकारियों की माने तो परीक्षा में स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा संबंधित विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं 19 जुलाई तक जारी रहेंगी।
इग्नू ने बनाए 40 केंद्र

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक जिलों में इग्नू ने 40 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें से 10 परीक्षा केंद्र विभिन्न जेलों में स्थापित किए गए हैं। इग्नू की परीक्षाएं दो सत्र में होंगी। प्रथम सत्र सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की तरफ से सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया, जिसमें परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया कि इग्नू ने हॉल टिकट वेबसाइट www.ignou.ac.in पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन


- नए प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

इग्नू अध्ययन केंद्र सीएमजी महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के समन्वयक डॉ. गुरनाम चंद ने बताया कि जुलाई 2025 सत्र के लिए ओडीएल और ऑनलाइन मॉड में पेश किए जाने वाले अधिसूचित कार्यक्रम के लिए नए प्रवेश समर्थ पोर्टल 6 जून 2025 से शुरू हो गए हैं। जुलाई 2025 सत्र के लिए नए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें