फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत, पड़ोसी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव झलनियां के पास शुक्रवार को कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका पड़ोसी घायल हो गया। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक फतेहाबाद के हंस कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय मोहन सिंह किसी काम से पड़ोसी अमृत के साथ मोटरसाइकिल पर भूना की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि गांव झलनियां के पास कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर गंभीर रूप से घायल अमृत को मृत घोषित कर दिया गया और मोहन को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। वहीं बताया जा रहा है कि दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई और चालक भी घायल हुआ है। फिलहाल सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें