फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी कार, एक युवक बहा, एक बचा

Sun, 06 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कॉलोनी निवासी ड्राइवर खुशविंद्र तो कार का शीशा तोड़कर बाहर आ गया जबकि दूसरा युवक गुरलाल नहर में ही बह गया। गुरलाल छह दिन पहले हावड़ी गांव जिला कैथल से मिलने के लिए अपनी बुआ के घर आया हुआ था।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार नवदीप नैन, डीएसपी रविंद्र तोमर, थाना शहर प्रभारी सुरेंद्रा के नेतृत्व  में भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची।

नहर में डूबे युवक व कार की तलाश के लिए जेसीबी के साथ गोताखोर भी बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से लगभग 20 फुट की दूरी पर कार का पता चला जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

सभी को लगा कि नहर में डूबा युवक शायद कार में हो लेकिन जब कार ऊपर आई तो उसमें से युवक न मिलने पर पुलिस ने तुरंत काजलहेडी पर पुलिस बल भेजकर वहां जाल बिछवाया गया। समाचार लिखे जाने तक नहर में बहे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


नहर के किनारे चिल्लाता रहा खुशविंद्र
नहर से बचकर निकले खुशविन्द्र ने बताया कि नहर में कार के गिरते ही बचाव के लिए वो बार बार जोर से चीखता रहा। लेकिन रात होने के कारण कोई नहीं आया।

उसने बताया कि उसने गुरलाल को बचाने के लिए दो बार बाहर भी खींचा मगर उसके कपड़े का कुछ हिस्सा कार में फंसा रहा गया जिस कारण वो बाहर नहीं निकल पाया।

जब उसका सांस फूलने लगा तो वह बाहर निकल आया। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची कर जांच शुरू कर दी।

कार को दो तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद डा. जोगिंद्र के नेतृत्व में आई सीन आफ  क्राइम की टीम ने सबूत जुटाने शुरू कर दिए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सुबह परिजनों को मामले की सूचना मिली तो वे नहर के पास पहुंचे। गुरलाल के पिता भखवंत सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। बार-बार भगवान से बच्चे के बचकर आने की दुआएं कर रहे थे। कार के नहर में गिरने से दोनों टायर भी फट गए थे।  

मामा को छोड़ने गए थे दोनों
नहर से बचकर आए खुशविंद्र के पिता कुलदीप बराड़ ने बताया कि खुशविंद्र के मामा रसींदा से अपने बेटे सहित यहां मिलने के लिए आए हुए थे।

देर रात्रि करीबन दस बजे उसका बेटा खुशविंद्र और उसकी बुआ का बेटा गुरलाल दोनों अपनी आई 20 कार द्वारा उन्हें  छोड़ने के लिए जा रहे थे। बलियाला रेस्ट हाउस के आगे छोड़कर वापिस लौटते समय अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया तथा कार नहर में जा गिरी। गुरलाल ग्यारहवीं का छात्र था।
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना शहर प्रभारी
थाना शहर प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि कार को जेसीबी की सहायता से निकाल लिया गया है जबकि एक युवक की तलाश जारी है काजलहेड़ी के पास जाल बिछा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें