फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, उछलकर ट्रक के नीचे गिरा, हुई मौत

Mon, 23 Dec 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसें में दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। हिसार रोड स्थित ढाबे के पास कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा। उसी दौरान गुजर रहे ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव कन्हड़ी निवासी 24 वर्षीय सुमित नैन के तौर पर हुई है, जो दूध बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने आरोपी कार चालक नितीश गोयल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कन्हड़ी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह दूध खरीदने व बेचने का कार्य करता है। 22 दिसंबर को टोहाना से कन्हड़ी दूध देकर आ रहा था।
सुरेंद्र के अनुसार उसके आगे मोटरसाइकिल पर उसका चाचा सुमित नैन टोहाना से कन्हड़ी आ रहा था। जब वे ढाबे के पास पहुंचे तो सुमित के मोटरसाइकिल को सामने से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे सुमित उछल कर साइड में चल रहे ट्रक के पीछे वाले टायरों के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सुरेंद्र ने उसकी इनोवा कार का नंबर नोट कर लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने कार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें