फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: जमालपुर शेखा में 4 दिन पहले हुई कार की टक्कर, 2 युवकों की मौत का मामला; परिजनों ने किया रोड जाम

Thu, 25 Apr 2024 10:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के गांव जमालपुर शेखा में हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह फतेहाबाद टोहाना रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा। तब तक वह दूसरे युवक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव जमालपुर शेखा में चार दिन पहले सड़क पर सैर करने के लिए निकले दो युवकों को कार द्वारा कुचलने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने रोड जाम की। इस मामले में एक युवक ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था। मगर अब दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया है। इसी से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह फतेहाबाद टोहाना रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

विज्ञापन




जाम की सूचना पाकर डीएसपी शमशेर सिंह और थाना प्रभारी देवीलाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कार चालक नहीं पकड़ा गया। परिजनों व ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा। तब तक वह दूसरे युवक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना प्रभारी देवीलाल का कहना है कि पुलिस की टीम में लगातार जांच कर रही है और आसपास इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक प्रशासन ग्रामीणों को मनाने का प्रयास कर रहा था और जाम लगा हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें